फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Bihar: नेशनल हाइवे-27 पर दिनदहाड़े फायरिंग कर युवक का मोबाइल छीना, जख्मी का DMCH में चल रहा इलाज

Sat, 15 Feb 2025 07:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

National Highway-27: दिनदहाड़े एक युवक पर फायरिंग कर उसकी मोबाइल छीन ली गई। वहीं, जख्मी युवक का डीएमसीएच में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घायल का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले से होकर गुजरने वाले दरभंगा-मधुबनी NH-27 पर ककरघट्टी गांव के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक चाय नाश्ता दुकानदार को गोली मारते हुए उसका बाइक और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनकर सड़क किनारे पड़े घायल युवक को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जाता है कि जख्मी युवक अमर कुमार यादव अपने सिमरी थाना के रसूलपुर गांव से बाइक सवार होकर अपने दुकान जो सदर थाना क्षेत्र के बसैला मोड़ जा रहा था। इस दौरान करीब आधे दर्जन बदमाशों ने मिलकर बाइक को घेर कर बाइक और मोबाइल दोनों छीन लिया। जब जख्मी युवक ने विरोध किया तो बदमाशों ने युवक के पैर में गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

घटना के संबंध में घायल युवक अमर कुमार ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरफ अपने घर से दुकान बाइक से जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ककरघट्टी गांव के पास कुछ बदमाशों नर चारो तरफ से घेर लिया और उसकी बाइक और मोबाइल को छीन लिया। जब उसने बदमाशों का विरोध किया तो एक बदमाश में पिस्टल निकाल कर गोली मार दी, जिससे वह जख्मी हो गया है। उसने बताया कि उसे किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वह खुद चाय और नाश्ते का दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण किया करता है।
विज्ञापन


इस संबंध में डीएसपी सदर अमित कुमार में बताया कि घटना की जानकारी मिलते सदर थाना की पुलिस जांच में जुट गई है। इलाके में लगाए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें