समस्तीपुर में नाबालिग लड़की की मां परेशान। पति परदेस में काम करता है।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
समस्तीपुर के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा करके घर लौट रही एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही 6 युवकों ने एक बगीचे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इन छह युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है और रविवार को शिवाजीनगर थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार की रात लगभग 11 बजे वह कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा के बाद शौच के लिए बाहर गई थी। उसी दौरान कुछ लड़कों ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया, उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसे एक सुनसान जगह, बगीचे में ले गए। वहां उन्होंने उसके कपड़े फाड़कर बारी-बारी से उसके साथ जबरन यौन शोषण किया। इसी बीच एक युवक ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देंगे।
लड़की को बेहोशी में छोड़ गए, मुख्य आरोपी ससुराल से गिरफ्तार
पीड़िता ने बताया कि वह चीखते-चीखते बेहोश हो गई। इसके बाद सभी आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। बाद में उसकी मां उसे खोजते हुए उस बगीचे के पास पहुँची, जहाे उसने अपनी बेटी को सड़क किनारे नग्न अवस्था में पाया। वह चिल्लाते हुए उसे उठाकर घर ले आईं और तुरंत एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज हुआ। घटना के बाद, शिवाजीनगर पुलिस ने मुख्य आरोपी को उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच और बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट भेजा गया है।
Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव इस पार्टी से लड़ सकते हैं चुनाव, गए थे इलेक्शन कमीशन
सड़क किनारे नग्न अवस्था में अपनी बेटी को पाया
पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा करने गई थी। चाची के घर में शौचालय न होने के कारण वह शौच के लिए बाहर गई थी, जबकि उसके साथ गई उसकी भांजी गली में ही रुक गई थी। इसी दौरान युवकों ने उसे सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। उनकी भांजी ने जब उन्हें यह बात बताई तो उन्होंने खोजबीन शुरू की और सड़क किनारे नग्न अवस्था में अपनी बेटी को पाया। पीड़िता महादलित वर्ग से आती है, इसलिए इलाके में राजनीति भी शुरू हो गई है।पीड़िता की मां ने यह भी बताया कि उनके पति प्रदेश में रहकर काम करते हैं और ग्रामीण स्तर पर भी इस मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया था। रोसड़ा के एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस यौन शोषण मामले में छह युवकों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को रात में गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल जाँच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।