फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दरभंगा में MBA पास युवक ने की आत्महत्या, तीन साल से बेरोजगारी से जूझ रहा था

Wed, 21 Jan 2026 07:53 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर मोहल्ले में 26 वर्षीय MBA पास युवक अभिषेक कुमार राय ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभिषेक पिछले तीन वर्षों से बेरोजगार था और नौकरी न मिलने से मानसिक तनाव में था।
विज्ञापन
अभिषेक कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मदारपुर मोहल्ले में रहने वाले एक MBA पास युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिवार गहरे सदमे में है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान अभिषेक कुमार राय (26 वर्ष) के रूप में की गई है, जो रमन राय के पुत्र थे। सूचना मिलने के बाद लहेरियासराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल) भेज दिया गया।

मृतक के पिता रमन राय बैंक अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि अभिषेक MBA की पढ़ाई पूरी कर चुका था, लेकिन पिछले तीन वर्षों से बेरोजगार था। परिवार में छोटा बेटा BPSC परीक्षा पास कर सरकारी शिक्षक बन चुका है, जबकि अभिषेक नौकरी की तलाश में परेशान चल रहा था।
विज्ञापन


दूसरी मंजिल के कमरे में रहता था अभिषेक

परिजनों के अनुसार, अभिषेक घर की दूसरी मंजिल पर बने एक कमरे में अकेले रहता था। बीती रात काफी देर तक जब वह खाना खाने नीचे नहीं आया और कई बार फोन करने के बावजूद उसने कॉल रिसीव नहीं की, तब परिजनों को चिंता हुई।

पढ़ें- Bihar News: भागलपुर सैंडिस कंपाउंड में महिला कर्मी से छेड़खानी का आरोप, गबन की बात से मामला हुआ पेचीदा

परिजन जब ऊपर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला, तब लोगों ने दरवाजा तोड़ा, जहां अभिषेक का शव मफलर के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला। इसके बाद तुरंत लहेरियासराय थाना पुलिस को सूचना दी गई।

'नौकरी को लेकर था परेशान'

मृतक के चाचा रामप्रीत राय ने बताया कि अभिषेक पर किसी तरह का पारिवारिक दबाव नहीं था, लेकिन MBA पास होने के बावजूद नौकरी न मिलने से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। उसका छोटा भाई सरकारी शिक्षक बन चुका था, जबकि वह खुद बेरोजगार था।”
विज्ञापन


पूरे मामले पर लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा, “परिजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव मफलर के सहारे पंखे से लटका हुआ पाया गया है। मामले में आगे की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें