फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरभंगा: यहां मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ऑर्केस्ट्रा से 50 नाबालिग लड़कियां हिरासत में ली गईं

Wed, 16 Sep 2026 08:33 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

मधुबनी में मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मानवाधिकार आयोग, चाइल्डलाइन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कई ऑर्केस्ट्रा में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 50 से 60 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया, जबकि कई संचालकों समेत दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
आर्केस्ट्रा से 50 लड़कियां हिरासत में ली गईं हैं। - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले में मानवाधिकार आयोग, चाइल्डलाइन और मधुबनी पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित ऑर्केस्ट्रा में छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान लगभग 50 से 60 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है, जिनसे जबरन ऑर्केस्ट्रा में काम कराया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान कई ऑर्केस्ट्रा संचालकों समेत दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी मुक्त कराई गई नाबालिगों को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत कर उनके परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है।

नाबालिगों के संरक्षण को लेकर हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है। एएसपी रश्मि महिला थाना पहुंचीं। एसपी रश्मि कर सहित अन्य अधिकारी हिरासत में लिए गए लोगों और मुक्त कराई गई लड़कियों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस नाबालिगों की उम्र के सत्यापन के साथ यह भी पता लगा रही है कि वे ऑर्केस्ट्रा से कैसे जुड़ीं और संचालकों की इसमें क्या भूमिका रही।

पूछताछ में कई लड़कियों के दूसरे राज्यों से लाए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की तैयारी चल रही है। महिला थाना के बाहर काफी भीड़ लगी हुई है। कोई अपना साली, कोई अपनी बहन बता रहा है, लेकिन सभी के आधार कार्ड मांगे गए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कौन किसके क्या रिश्ते में आता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: श्राद्ध भोज के बाद बढ़ते गए बीमार, बिहटा में 55 लोगों की तबीयत बिगड़ी; क्या हो सकती है वजह?

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में कहीं भी नाबालिगों से श्रम या अश्लील कार्य कराना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। नेपाल-इंदौर के बॉर्डर से यह कार्रवाई की गई है, जो चाचा के नाम से काफी विख्यात है। बता दें कि एक साथ कई थानों की पुलिस ने मधवापुर, हरलाखी और साहरघाट इलाके के थानों में छापेमारी की है। टीम को बड़ी सफलता मिली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें