फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: होली के हुड़दंग में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Fri, 14 Mar 2025 06:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Madhubani News: पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। शव को वापस लाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद शव को विधिवत परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक के पास रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली की मस्ती कभी-कभी मौत का सबब बन जाती है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र के कलुआही चौक पर हुआ। जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन

 
तेज रफ्तार ने ली एक युवक की जान
जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की है। जब कलुआही थाना क्षेत्र के हरपुर माल टोल निवासी सोनू कुमार, अपने साथी सुमन कुमार के साथ बाइक से रहिका थाना क्षेत्र के मारर गांव स्थित अपनी बहन के ससुराल से लौट रहा था। जैसे ही वे कलुआही चौक पहुंचे, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- Bihar News:रंग खेलने के बाद तालाब में डूबने से चार युवतियों की मौत, होली का उत्साह मातम में तब्दील
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों की तत्परता से पहुंचाया गया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत दोनों घायलों को कलुआही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचते ही सुमन कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, सोनू कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
 
पुलिस कर रही मामले की जांच
मृतक सुमन कुमार की पहचान कलुआही थाना क्षेत्र के हरपुर माल टोल निवासी रामनिवास के पुत्र के रूप में हुई है। जबकि घायल सोनू कुमार रामदेव चौधरी का पुत्र है। घटना के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए और मृतक का शव अपने साथ ले गए।
 
इधर, कलुआही थाना पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। शव को वापस लाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद शव को विधिवत परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News :होली की ख़ुशी मातम में बदली, चार में दो दोस्तों की हुई मौत; मचा कोहराम
 
त्योहार की खुशियों में मातम पसरा
जिस दिन सारा जिला रंगों की खुशियों में डूबा था, उस दिन यह हादसा एक परिवार के लिए हमेशा के लिए दुख की होली बन गया। सुमन की असमय मौत से गांव में शोक की लहर फैल गई है। घटना की खबर फैलते ही गांव में शोक का माहौल छा गया। ग्रामीणों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि त्योहारों पर इस तरह की लापरवाहियां दुखद परिणाम देती हैं। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है और घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें