फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board Exam: मधुबनी में इंटर परीक्षा के पहले दिन हंगामा, तीन मिनट की देरी पर छात्रों को नहीं मिला प्रवेश

Sat, 01 Feb 2025 03:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Madhubani News: मधुबनी में इंटर परीक्षा देने के लिए तीन मिनट की देरी से पहुंचने पर छात्रों को प्रवेश नहीं दिया गया। इसके बाद परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों ने हंगामा कर दिया। वहीं, परीक्षा न दे पाने की स्थिति में परीक्षार्थी फूट-फूट कर रोने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर संभाली स्थिति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का शुभारंभ एक फरवरी से हो गया। मधुबनी में पहले दिन प्रथम पाली में बायोलॉजी और फिलॉसफी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिले में 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां सुबह नौ बजे तक सभी परीक्षार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित किया गया।

विज्ञापन

 
हालांकि, नौ बजे परीक्षा केंद्र के गेट बंद होते ही कई छात्रों को प्रवेश नहीं मिला, जिससे परीक्षा केंद्रों पर हंगामा खड़ा हो गया। मधुबनी शहर स्थित आर.के. कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक छात्र मात्र तीन मिनट देर से पहुंचा, लेकिन उसे परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई। इससे नाराज परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों ने कॉलेज के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
 
छात्रों का रो-रो कर बुरा हाल
प्रवेश न मिलने से कई परीक्षार्थियों का गेट के बाहर रो-रो कर बुरा हाल हो गया। छात्राओं की आंखों में आंसू देख उनके अभिभावक भी भावुक हो गए और परीक्षा केंद्र के बाहर जोरदार हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम हटवाया। छात्रों का कहना था कि वे सिर्फ तीन मिनट देर से पहुंचे थे, लेकिन फिर भी उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। इस फैसले से वे बेहद आहत और निराश हैं।
 
नियमों का सख्ती से पालन
परीक्षा केंद्र के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के दिशानिर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र के गेट निर्धारित समय पर बंद कर दिए जाते हैं। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाता। प्रशासन का कहना है कि छात्रों को पहले ही समय का विशेष ध्यान रखने की चेतावनी दी गई थी, ताकि वे किसी भी परिस्थिति में देर न करें।
 
इस घटना के बाद परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों ने परीक्षा नियमों में कुछ लचीलापन लाने की मांग की है, ताकि मामूली देरी से पहुंचने वाले छात्रों को परीक्षा से वंचित न होना पड़े। वहीं, प्रशासन ने केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने और अनुशासन बनाए रखने की बात कही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें