फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन रोको नौकरी दो यात्रा: कन्हैया कुमार बोले- बिहार में रोजगार के मौके खत्म कर दिए गए, जिससे अपराध बढ़ रहे

Tue, 25 Mar 2025 02:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Madhubani News: कन्हैया कुमार ने पदयात्रा में मधुबनी के बंद पड़े उद्योगों और बेरोजगारी को मुख्य मुद्दा बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में बड़े पैमाने पर उद्योग बंद होने से लाखों लोगों की आजीविका छिन गई है और सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।
विज्ञापन
मधुबनी में पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा के दौरान कन्हैया कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने मधुबनी जिले में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा में कांग्रेस के कई क्षेत्रीय नेता और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष शामिल हुए। सुबह से ही जिले के विभिन्न इलाकों से कांग्रेस कार्यकर्ता इस यात्रा में जुटने लगे, जिससे पूरे शहर में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime:बेखौफ अपराधियों ने कातिब को मारी गोली, 24 घंटे में तीसरी वारदात; घायल ने लगाए गंभीर आरोप
 
निधि चौक से हुई पदयात्रा की शुरुआत
कन्हैया कुमार की पदयात्रा निधि चौक से शुरू होकर कोतवाली चौक, थाना चौक, रेलवे स्टेशन, बड़ी मस्जिद और राटी जैसे प्रमुख स्थानों से गुजरती हुई मस्जिद चौक पर खत्म होगी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ के नारे लगाए।
विज्ञापन

 
सरकार और उद्योगपतियों पर निशाना
इस पदयात्रा के दौरान कन्हैया कुमार और अन्य कांग्रेस नेताओं ने भाजपा, जदयू और देश के बड़े उद्योगपतियों को निशाने पर लिया। उनका आरोप है कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से बिहार के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं और उन्हें दूसरे राज्यों में पलायन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।


 
कन्हैया कुमार ने कहा कि बिहार में रोजगार के अवसर खत्म कर दिए गए हैं, जिससे अपराध बढ़ रहे हैं। बंद पड़ी चीनी मिलों और अन्य उद्योगों को फिर से चालू करने की सरकार केवल बातें करती है, लेकिन जमीनी हकीकत में कुछ नहीं होता। हमारी यह पदयात्रा बिहार के युवाओं की आवाज बुलंद करने के लिए है।


 
थाली पीटकर किया विरोध प्रदर्शन
पदयात्रा के दौरान बेरोजगार युवाओं ने थाली पीटकर अपना विरोध जताया। इस दौरान कई युवा पोस्टर और बैनर लेकर चल रहे थे। उन पर ‘बंद पड़े उद्योगों को फिर से चालू करो’, ‘बिहार को रोजगार दो’ और ‘पलायन बंद करो’ जैसे नारे लिखे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:युवक की बेरहमी से हत्या कर खेत में फेंका शव, प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म, जांच में जुटी पुलिस
 
बंद पड़े उद्योग और बेरोजगारी मुख्य मुद्दा
कन्हैया कुमार ने इस पदयात्रा में मधुबनी के बंद पड़े उद्योगों और बेरोजगारी को मुख्य मुद्दा बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में बड़े पैमाने पर उद्योग बंद होने से लाखों लोगों की आजीविका छिन गई है और सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में उद्योग और कल-कारखाने फिर से शुरू कर दिए जाएं, तो बेरोजगारी की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। लेकिन सरकार इसे लेकर कोई गंभीर प्रयास नहीं कर रही है।
 
इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नेता शामिल हुए। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक भी इस यात्रा में कन्हैया कुमार के साथ चलते नजर आए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें