फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पूर्व डीलर के पुत्र की गोली मारकर की हत्या; वारदात से लोगों में दहशत

Fri, 08 Aug 2025 01:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Madhubani Crime: मधुबनी में बदमाशों ने घात लगाकर पूर्व डीलर के पुत्र की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वारदात की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के शिवा पंचायत के बड़की शिवा गांव में बीती रात अपराधियों ने पूर्व डीलर के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात कमला पूर्वी तटबंध पर उस समय हुई जब मृतक किसी काम से झंझारपुर से अपने गांव लौट रहा था। मृतक की पहचान बड़की शिवा निवासी नासिर डीलर के बड़े पुत्र मो. शव्विर उर्फ भुट्टू के रूप में हुई है। वह शिवा चौक पर चप्पल और जूते की दुकान चलाता था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- SSC Steno 2025 Exam Cancelled: एसएससी की एक और परीक्षा रद्द, बिहार के सेंटर पर आई परिचालन संबंधी समस्या
 
घात लगाकर की गई फायरिंग
जानकारी के अनुसार, मो. शव्विर झंझारपुर से लौटते समय कमला बांध के पूर्वी तटबंध पर तारापट्टी और रामपुर के बीच घात लगाए बैठे अपराधियों के निशाने पर आ गया। अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसकी छाती में लगी। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। लेकिन दरभंगा पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Prashant Kishor: भाजपा अध्यक्ष के बाद अब मंत्री मंगल पांडेय पर पीके का निशाना, प्रत्यय अमृत को भी घेरा
 
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
वारदात की सूचना मिलते ही अंधराठाढ़ी थानाध्यक्ष राहुल कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को गोली मारने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई है और अपराधियों की तलाश जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें