फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बदमाशों पर कहर बनकर टूटी बिहार पुलिस, हत्याकांड के आरोपी का किया एनकाउंटर

Mon, 16 Feb 2026 04:13 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Bihar News: मधुबनी में पिछले दिनों जय राम हत्याकांड के मुख्य आरोपी मो. अरसद को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ रामपट्टी-राजनगर स्टेट हाईवे पर हुई, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की थी। 
विज्ञापन
एनकाउंटर में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्य में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के एलान के बाद पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। ताजा मामला मधुबनी जिले से सामने आया है, जहां रविवार देर रात जय राम हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। रामपट्टी-राजनगर स्टेट हाईवे पर पुलिस और अपराधियों के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ से इलाके में सनसनी फैल गई। इस दौरान कुख्यात अपराधी मो. अरसद घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

विज्ञापन


10 फरवरी की हत्या के बाद से थी तलाश
मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि 10 फरवरी को राघोपुर बलाट समाधि टोला निवासी जयराम मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस वारदात में शामिल अपराधी रामपट्टी-राजनगर स्टेट हाईवे से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही बलाट गांव के पास घेराबंदी कर सख्त वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। घटनास्थल से पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल भी बरामद की है। घायल अरसद को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

सीसीटीवी फुटेज से हुई बदमाश की पहचान 
पुलिस के मुताबिक, घायल आरोपी हत्याकांड में मुख्य रूप से शामिल था। घटना के दिन वह एक खास तरह की जैकेट पहनकर बाइक के साथ घटनास्थल के आसपास देखा गया था, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई है। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मोहम्मद अरसद पर पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  बिहार में ममता हुई शर्मसार, स्कूल बैग में ईंट भर मासूम को बनाया बोझ, बीच सड़क पर बरसाए थप्पड़
विज्ञापन


तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार 
मुठभेड़ के बाद चलाए गए सघन अभियान में अरसद के भाई अमन और अमीर समेत तीन आरोपियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इलाके में घटना के बाद दहशत का माहौल है, हालांकि पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि फरार आरोपियों को पुलिस कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें