फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जदयू नेता संजय झा ने पाकिस्तान को बताया आतंक की फैक्टरी, कहा- उसकी अर्थव्यवस्था लोन पर टिकी है

Sun, 22 Jun 2025 07:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: अमेरिका का उदाहरण देते हुए संजय झा ने कहा कि 9/11 हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने पाकिस्तान में घुसकर मारा। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में ओसामा की तलाश थी, लेकिन वह पाकिस्तान की गोद में छिपा बैठा था। यह पाकिस्तान की सच्चाई को उजागर करता है।
विज्ञापन
संजय झा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पाकिस्तान की पोल खोलने गई संसदीय समिति की विदेश यात्रा से सफलतापूर्वक लौटे जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का दरभंगा में भव्य स्वागत किया गया। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। झा के दरभंगा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजे और फूलों की वर्षा के साथ उनका अभिनंदन किया।

विज्ञापन


इस दौरान जेसीबी से फूल बरसाए गए, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा हो गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी और बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर संजय झा ने अपने संबोधन में पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पूरी तरह कर्ज पर टिकी है। उसके पास केवल आतंकवाद की फैक्टरी है, जो आतंकवादियों को जन्म देती है।

पढ़ें: भागलपुर में मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली: दो लोगों की दर्दनाक मौत, तीन घायल

उन्होंने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि 9/11 हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने पाकिस्तान में घुसकर मारा। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में ओसामा की तलाश थी, लेकिन वह पाकिस्तान की गोद में छिपा बैठा था। यह पाकिस्तान की सच्चाई को उजागर करता है। भारत की आर्थिक प्रगति पर बोलते हुए संजय झा ने कहा कि आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि भारत ने हाल ही में जापान को पीछे छोड़ा है और आगे और बड़ी छलांग के लिए तैयार है। कार्यक्रम में संजय झा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को देश की विदेश नीति और खुफिया एजेंसियों की बड़ी उपलब्धि बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें