फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: महिला और तीन बच्चों के हत्यारे का कबूलनामा; पत्नी को कूच-कूच कर मार डालने का कारण बताया

Tue, 19 May 2026 03:09 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Murder Case : हरियाणा में काम छूटा तो पश्चिम बंगाल निवासी शख्स सपरिवार बिहार आकर रोजी-रोटी कमाने लगा। फिर, इसी परिवार को उसने एक झटके में खत्म कर दिया। अब हत्यारे ने खुद पत्नी और तीन बच्चों को मारने की वजह बताई।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत आरोपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र से मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी संजीत दास ने पुलिस पूछताछ में दावा किया कि उसकी पत्नी उसे खाने में जहर देकर मारना चाहती थी, इसलिए उसने गुस्से में यह खौफनाक कदम उठा लिया। हालांकि, इलाके में अवैध संबंध के शक को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


लोहे की रॉड से पत्नी की हत्या
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बंद कमरे में पत्नी फूल कुमारी दास (30) पर लोहे की रॉड से हमला किया। हमले में महिला का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद उसने अपने तीन बच्चों- हृदय दास (7), संध्या दास (6) और रोहन दास (5) को भी मौत के घाट उतार दिया। एक बच्चे को गंभीर हालत में डीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पोल्ट्री फार्म में मजदूरी करता था परिवार
जानकारी के मुताबिक, आरोपी संजीत दास पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और करीब एक महीने पहले परिवार के साथ दरभंगा स्थित एक पोल्ट्री फार्म में काम करने आया था। घटना के समय फार्म परिसर में अन्य मजदूर परिवार भी मौजूद थे, लेकिन किसी को चीख-पुकार सुनाई नहीं दी।
विज्ञापन


आरोपी ने खुद को भी किया घायल
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर डीएमसीएच में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अभिरक्षा में उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Bihar: महिला और तीन बच्चों की हत्या; किस सनक में पति ने पत्नी के साथ संतानों पर ढाया कहर?
विज्ञापन


मामले की जांच कर रही पुलिस
एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पिछले दो दिनों से विवाद चल रहा था। वहीं, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोल्ट्री फार्म में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

इलाके में पसरा मातम
एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद स्थानीय लोग स्तब्ध हैं, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें