समस्तीपुर में बुधवार की देर शाम भीषण आग लग गई। रेलवे यार्ड के स्क्रैप पार्ट्स में आग लगी है। बताया जा रहा है कि यह पुराना माल गोदाम था, जिसे स्क्रैप डिपो बनाया गया है और यहां पर बड़ी संख्या में स्क्रैप पार्ट्स रखे गए हैं। जहां प्लास्टिक की पाइप के अलावा केबल वायर भी बड़ी संख्या में रखा गया है। केबल वायर के प्लास्टिक पाइप में अचानक आग लगने से ऊंची ऊंची आग की लपटें उठने लगी।
इधर, आग लगने की जानकारी के बाद जिला मुख्यालय से दमकल टीम मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य में जुट गई है। हालांकि बीच में ही पानी खत्म हो जाने के कारण दमकल टीम पुनः पानी लाने के लिए गई है। इसकी जानकारी के बाद डीआरएम विनय श्रीवास्तव के अलावा मंडल सुरक्षा आयुक्त जेएस जानी के साथ ही आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी बड़ी संख्या में पहुंचकर राहत कार्य की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। डीआरएम ने बताया कि जिला प्रशासन से और दो दमकल वाहन की मांग की गई है, माना जा रहा है कि आग पर काबू पाने में अभी और कई घंटे का समय लग सकता है।