फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मंत्री हरि सहनी के काफिले की स्कॉर्ट गाड़ी ने मचाया कहर, 19 लोग घायल, FIR दर्ज

Sun, 17 Aug 2025 10:58 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा

सार

दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र के बनौली गांव में जन्माष्टमी पूजा के दौरान मंत्री हरि सहनी के काफिले की स्कॉर्ट गाड़ी से बड़ा हादसा हो गया। गाड़ी की ठोकर से 19 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है।
 
विज्ञापन
घायलों का होता इलाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के अति पिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी के काफिले की स्कॉर्ट वाहन ने जन्माष्टमी पूजा में शामिल ग्रामीणों को रौंद दिया। यह हादसा बीती रात सिमरी थाना क्षेत्र के बनौली गांव में हुआ। दुर्घटना में करीब 19 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। ग्रामीणों ने हादसे के बाद स्कॉर्ट वाहन और उसके चालक सुधीर कुमार (निवासी सैदनगर, लहेरियासराय) को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गाड़ी मंच से टकराने से लेजर लाइट और सजावट भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मंत्री हरि सहनी मौके पर मौजूद थे, लेकिन हादसे के तुरंत बाद वे वहां से चले गए, जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। पूजा समिति और ग्रामीणों ने मंत्री व चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की कोशिश समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और वाहन व चालक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: बिहार में 2747 पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो, मौका न गंवाएं! फटाफट इस लिंक से भर दें फॉर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, मंत्री हरि सहनी ने घटना की पुष्टि की लेकिन सफाई देते हुए कहा कि हादसा उनके काफिले की नहीं, बल्कि सबसे आगे चल रही जिला प्रशासन की स्कॉर्ट गाड़ी से हुआ। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने घायलों को अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था की और खुद देर रात डीएमसीएच जाकर मरीजों से मुलाकात भी की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें