फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Love Affair: बिहार के युवक को मुंबई में टुकड़ों में काटा, प्रेमिका के परिजनों ने दी मौत; जानें मामला

Fri, 15 Nov 2024 01:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: दरभंगा के युवक को टुकड़ों में काटकर मुंबई में हत्या किए जाने के मामले ने सनसनी फैला दी है। दूसरे समुदाय की प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप है। वहीं, मृतक के दोस्तों पर भी संदेह किया जा रहा है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
मृतक रंघुनंदन पासवान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के बहेड़ा थानाक्षेत्र के कन्हौली गांव के निवासी युवक की हत्या कर शव को टुकड़े-टुकड़े में काटकर मुंबई में फेंकने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या उसकी प्रेमिका के परिजनों ने की, क्योंकि वह दूसरे समुदाय की लड़की से प्रेम करता था। मुंबई पुलिस ने घटना की जांच करते हुए शव के टुकड़े बरामद किए और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहचान मृतक के शरीर पर बने टैटू से हुई है। घटना की खबर सुनते ही मृतक के परिजन मुंबई रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन

 
प्रेम-प्रसंग में जान गंवाने वाले युवक की पहचान टैटू से हुई
जानकारी के मुताबिक, प्रेम प्रसंग में जान गंवाने वाला युवक रघुनंदन पासवान कन्हौली गांव के निवासी जितेंद्र पासवान का बेटा था। वह इब्राहिमपुर गांव की एक नाबालिग लड़की से प्रेम करता था। लड़की के परिजनों द्वारा इस रिश्ते का लगातार विरोध किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार वालों ने इस रिश्ते को रोकने के लिए उसे मुंबई में अपने भाई के पास भेज दिया। बावजूद इसके, रघुनंदन ने अपने दोस्तों के साथ मुंबई जाने का निर्णय लिया और लड़की से मिलने की कोशिश की।
 
दोस्तों पर संदेह, विवाद के बाद आरोपियों के हवाले किया गया युवक
31 अक्तूबर को रघुनंदन अपने दोस्तों, समस्तीपुर के आशीष पासवान, सुमित पासवान और गोलू पासवान के साथ मुंबई पहुंचा। यहां किसी बात पर उसके दोस्तों और लड़की के परिजनों के बीच विवाद हुआ। उसके बाद रघुनंदन को उसके दोस्तों ने लड़की के परिजनों के हवाले कर दिया। लड़की के परिवार पर आरोप है कि उन्होंने रघुनंदन की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव को सात टुकड़ों में काटकर बोरे में भरकर फेंक दिया। मुंबई पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की और लड़की के परिवार के सदस्यों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

 
‘दूसरे समुदाय की लड़की से प्रेम के कारण हुई हत्या’
रघुनंदन की मां अंजू देवी ने बताया कि रघुनंदन पांच बच्चों में सबसे बड़ा था। वह बेनीपुर की एक दवा की दुकान पर काम करता था। इसी दौरान उसे इब्राहिमपुर गांव की एक लड़की से प्रेम हुआ। लड़की के दूसरे समुदाय की होने के कारण इस प्रेम को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। रघुनंदन के लापता होने के बाद, परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई थी। अंजू देवी ने लड़की के परिवार के चार पुरुष और दो महिलाओं पर इस हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।
 
मुंबई पुलिस से संपर्क कर रही स्थानीय पुलिस
बहेड़ा थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौड़ी ने बताया कि एक महीने पहले रघुनंदन पासवान के लापता होने की सूचना दी गई थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था। अब इस दर्दनाक घटना के बाद बहेड़ा पुलिस मुम्बई पुलिस से संपर्क कर रही है। परिजन इस हत्याकांड में न्याय की मांग कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें