फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: हथियार सप्लायर की गिरफ्तारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा गंभीर रूप से घायल

Mon, 02 Jun 2025 04:12 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा

सार

दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना इलाके के उसरी गांव में पुलिस एक वारंटी को पकड़ने गई थी। तभी गांव के लोगों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में बहेड़ी थाना में काम कर रहे दरोगा उपेंद्र सिंह बुरी तरह घायल हो गए।
 
विज्ञापन
पुलिस पर हुआ हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के उसरी गांव में एक वारंटी की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में बहेड़ी थाना में तैनात दरोगा उपेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सर्विस पिस्टल छीनने की कोशिश, एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम एक हत्या मामले में वांछित हथियार सप्लायर पंचम लाल यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। तभी गांव में भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। दरोगा उपेंद्र सिंह को घेरकर पिटाई की गई और उनका सर्विस पिस्टल भी छीनने की कोशिश की गई, हालांकि ग्रामीण इसमें सफल नहीं हो सके। साथ में मौजूद पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दरोगा को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला और एक हमलावर को मौके से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें:  पटना में युवक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


ग्रामीण एसपी ने की घटना की पुष्टि
घटना की पुष्टि करते हुए दरभंगा ग्रामीण एसपी आलोक ने बताया कि छापेमारी बहेड़ी थाना की पुलिस ने कुशेश्वरस्थान थाना के सहयोग से की थी। इसी दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया। हमलावर पेशेवर अपराधी हैं और आरोपियों को बचाने के लिए स्थानीय लोग पुलिस के सामने आ गए।
विज्ञापन


पैक्स अध्यक्ष अवधेश यादव गिरफ्तार
हमले में शामिल मुख्य आरोपियों में एक अवधेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह गांव का पैक्स अध्यक्ष है और स्थानीय स्तर पर उसका दबंग प्रभाव है। पुलिस की कार्रवाई जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें