फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, डिप्टी मेयर नाजिया हसन के बयान से भड़के बीजेपी कार्यकर्ता

Sat, 31 May 2025 09:05 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

बीजेपी और आरएसएस समर्थकों ने आरोप लगाया कि नाजिया हसन के पाकिस्तान से संबंध हैं और उन्होंने पाकिस्तानी ISI से पैसे लेकर यह पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली ताकि समाज में अशांति फैलाई जा सके।
 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा नगर निगम की डिप्टी मेयर नाजिया हसन ने लगभग चार दिन पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "हम लोग हिंदू भाई से उतनी ही स्नेह रखते हैं जितनी मुस्लिम भाई से। हम लोग पाकिस्तान से उतनी ही नफरत करते हैं जितनी RSS से क्योंकि दोनों 2 नेशन थ्योरी के समर्थक रहे हैं।" इस पोस्ट के बाद बीजेपी और आरएसएस समर्थक नाराज हो गए और आज नगर निगम कार्यालय में भारी हंगामा हुआ।
विज्ञापन


कार्यालय में तोड़फोड़ और पुतला दहन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम पहुंचकर पहले नाजिया हसन के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया। जब यह सब हो रहा था, नाजिया हसन अपने कार्यालय में मौजूद थीं। प्रदर्शनकारियों ने उनके कार्यालय में घुसने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। गुस्से में आकर प्रदर्शनकारियों ने नेमप्लेट और कार्यालय के बाहर की चीज़ों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: बिहार के दो जिलों में बनेंगे कैंसर अस्पताल, अन्य जिलों में सुविधाओं के साथ किये जाएंगे विशेष इलाज
विज्ञापन


पुलिस ने संभाला मोर्चा, एसडीपीओ मौके पर पहुंचे

स्थिति को बिगड़ता देख कई थानों की पुलिस बुलाई गई। सदर SDPO अमित कुमार खुद मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत किया। उन्होंने नाजिया हसन से माफी मांगने का प्रस्ताव रखा, जिसे नाजिया ने मान लिया। नाजिया हसन ने अपने पोस्ट पर माफी मांगी, लेकिन मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे प्रशासन के दबाव में ऐसा कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर किसी को आपत्ति थी तो कानूनी रास्ता अपनाया जाना चाहिए था, सीधे उनके खिलाफ हमला करना उचित नहीं था।
विज्ञापन


बीजेपी ने लगाए गंभीर आरोप, की देशद्रोह की मांग

बीजेपी और आरएसएस समर्थकों ने आरोप लगाया कि नाजिया हसन का पाकिस्तान से संबंध है और उन्होंने ISI से पैसे लेकर समाज में अशांति फैलाने की कोशिश की है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि उन्हें डिप्टी मेयर पद से बर्खास्त किया जाए और उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें