फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तीन साल तक शादी का झांसा... फिर धोखा; युवती को अंधेरे में रख युवक करता रहा दुष्कर्म, अब गिरफ्तार

Tue, 10 Dec 2024 03:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने कहा कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी संतोष मुखिया ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
महिला थाना दरभंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के महिला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल तक दुष्कर्म करने और फिर शादी से मुकरने के आरोपी संतोष कुमार मुखिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला सोनकी थानाक्षेत्र से जुड़ा है, जहां पीड़िता ने प्रेम संबंध के दौरान शारीरिक शोषण और शादी से इनकार की शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

 
तीन साल तक प्रेम का झांसा, फिर धोखा
पीड़िता ने बताया कि आरोपी संतोष कुमार मुखिया ने शादी का वादा कर उससे तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए। हर बार शादी की बात पर वह समय बढ़ाने का बहाना करता रहा। अचानक उसने शादी करने से इनकार कर दिया, जिससे युवती को गहरा आघात पहुंचा।
 
प्राथमिकी दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद युवती ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी संख्या 133/24 दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

 
वहीं, महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने कहा कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी संतोष मुखिया ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें