फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Flood: दरभंगा में कोसी नदी का पानी तटबंध के ऊपर से गुजर रहा, 50 मीटर के कटाव से ग्रामीणों में भय

Sun, 29 Sep 2024 09:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga Flood: स्थानीय ग्रामीण धर्मेश कुमार ने बताया कि कोसी नदी का जलस्तर अप्रत्याशित रूप से बढ़ गया है, जिससे तटबंध के ऊपर से पानी बह रहा है। यह स्थिति ग्रामीणों के लिए अत्यधिक डरावनी है और लोग अपने सामानों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे हैं।
विज्ञापन
बाढ़ के पानी की वजह से ग्रामीण गांव छोड़ने को हुए मजबूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के किरतपुर प्रखंड के जमालपुर तेतरी गांव में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थिति गंभीर हो गई है। कोसी बैराज से छोड़े गए छह लाख क्यूसेक पानी का सीधा प्रभाव इस इलाके पर दिखाई दे रहा है। तटबंध के ऊपर से गुजर रहे पानी और 50 मीटर तटबंध में हो रहे कटाव के कारण ग्रामीणों में डर और हड़कंप मच गया है। स्थिति को देखते हुए ग्रामीण अपने सामानों के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।

विज्ञापन

 
तटबंध की स्थिति चिंताजनक 
जानकारी के मुताबिक, जमालपुर थानाक्षेत्र के तेतरी गांव में कोसी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। दिनभर में जलस्तर बढ़कर तटबंध के ऊपर से पानी बहने लगा, जिससे बाढ़ का पानी गांव में घुस गया। तटबंध में रिसाव और कटाव के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है। हालांकि, जल संसाधन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और तटबंध को बचाने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन देर शाम तक तटबंध के ऊपर से गुजरते पानी को रोकने में सफलता नहीं मिल सकी है।

ग्रामीणों में भय और हड़कंप
स्थानीय ग्रामीण धर्मेश कुमार ने बताया कि कोसी नदी का जलस्तर अप्रत्याशित रूप से बढ़ गया है, जिससे तटबंध के ऊपर से पानी बह रहा है। यह स्थिति ग्रामीणों के लिए अत्यधिक डरावनी है और लोग अपने सामानों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे हैं। प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीम लगातार तटबंध को बचाने की कोशिश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक स्थिति नियंत्रण में नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें