फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: बरखी में शामिल होने आए सेना के डॉक्टर पर हमलावरों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से किया वार, हालत गंभीर

Wed, 12 Feb 2025 08:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga Crime: पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि हमें घटना की जानकारी मिली है। घायलों का इलाज चल रहा है। अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इलाज कराने पहुंचे घायल सेना के डॉक्टर राकेश कुमार झा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के जयदेवपट्टी गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दिल्ली आर्मी बेस कैंप में तैनात डॉक्टर राकेश कुमार झा समेत कई लोग घायल हो गए। हमले में डॉक्टर राकेश कुमार झा की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल) के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है, जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय क्लीनिक में हो रहा है।

विज्ञापन

 
बचाने वालों को भी हमला कर किया घायल
परिजनों के अनुसार, डॉक्टर राकेश कुमार झा दिल्ली स्थित आर्मी बेस अस्पताल में तैनात हैं और अपने पिता की बरखी में शामिल होने दो फरवरी को गांव आए थे। उनका कार्यक्रम चार फरवरी को पूरा हुआ था और 13 फरवरी को वापस दिल्ली लौटने वाले थे। बुधवार दोपहर जब वह अपने तालाब किनारे लगे पौधों में पानी डाल रहे थे। तभी गांव के कुछ लोगों ने उस जमीन को अपना बताते हुए लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया। इस दौरान जो भी लोग डॉक्टर को बचाने पहुंचे, उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया।
 
गंभीर रूप से घायल डॉक्टर डीएमसीएच रेफर
इस हमले में डॉक्टर राकेश कुमार झा के अलावा देवेंद्र झा, पंकज झा, प्रकाश झा सहित कई लोग घायल हो गए। इनमें से डॉक्टर झा की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य घायलों का इलाज घनश्यामपुर के निजी क्लीनिकों में किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
हमलावरों ने सरकारी जमीन पर किया दावा
परिजनों के अनुसार, तालाब की दोनों ओर उन्होंने सरकारी योजना के तहत मिले नीम के पौधे लगाए थे। हमलावरों ने सरकारी जमीन को अपना बताते हुए इन पौधों को लगाने पर आपत्ति जताई और बहस के बाद हमला कर दिया। हमले के दौरान डॉक्टर झा को कई जगह गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े।
 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि हमें घटना की जानकारी मिली है। घायलों का इलाज चल रहा है। अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
 
गांव में तनाव, आरोपी फरार
घटना के बाद जयदेवपट्टी गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हमलावर फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। परिजनों ने हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी और डॉक्टर झा को न्याय दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई नहीं करती, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें