दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय बनाने के लिए बिहार की सरकार ने 90 एकड़ जमीन के अधिग्रहण को लेकर 245 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होने के लिए रनवे का साइज 12 हजार फीट होना अनिवार्य बताया जा रहा है। बिहार सरकार 245 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने की पुष्टि डीएम राजीव रौशन ने किया है।
बताया जाता है कि दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तार और नए टर्मिनल को लेकर इंडियन एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अक्टूबर 2024 में रनवे विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दिया था। दरभंगा एयरपोर्ट पर नए भवन टर्मिनल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में अब इस एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय बनाने की दिशा में भी तेजी से काम होने लगा है, जिसका ताजा उदाहरण है बिहार की सरकार ने रनवे के विस्तार के लिए 90 एकड़ भूमि के अधिग्रहण को लेकर कैबिनेट से 245 करोड़ रुपये की प्रशासनिक देकर भूमि अधिग्रहण करने के काम मे तेजी लाने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें: नीतीश सरकार ने बदली मंत्रियों की जिम्मेदारी; देखें, अब किस जिले में कौन प्रभारी मंत्री
इस संबंध में डीएम राजीव रौशन ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से निर्दश मिला है कि 90 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरा किया जाय। राज्य सरकार के निर्देश पर भूमि अधिग्रहण की दिशा में कार्यवाई शुरू कर दी गई है। 90 एकड़ भूमि अधिग्रहण हो जाने के बाद 12 हजार फीट लंबा रनवे हो जाएगा। जो अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए मानक होता है। अभी जो हम लोगों जो जमीन अधिग्रहण करना है, उसके लिए हम लोगों ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। शीघ्र ही अधिघोषण होने के बाद जमीन मालिकों को मुआवजे की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: नीट पेपरलीक केस का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार; तीन लाख का इनाम था, एसटीएफ ने पकड़ा