फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Bihar: धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, शव की नहीं हो सकी पहचान, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 24 Apr 2025 03:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Crime News: एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जाले थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में जाले थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव में एक युवक की तेज धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी गई है। हालांकि, शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। मृतक के गर्दन सहित कई जगहों जख्म दिखाई पड़ रहे हैं। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि मृतक के दाहिने हाथ पर बने टैटू पर विकास लिखा हुआ मिला है। घटना मिलने के बाद जाले थाना की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। इलाके में हत्या कर शव फेके जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जाता है, जाले थाना क्षेत्र के जोगियारा समौली पथ में ड्योढ़ी तालाब के पास के एक खून से लथपथ युवक के शव मिलने की सूचना पर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर जाले थाना की पुलिस ने जाकर देखा तो युवक के गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया हुआ था। वहीं, मृतक के शरीर पर कई गंभीर जख्म के भी निशान पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, ड्योढ़ी तालाब के पास ही युवक की हत्या करके फेंकने की बात कही जा रही है। क्योंकि तालाब किनारे खून काफी मात्रा में गिरा हुआ पाया गया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के दाहिने हाथ पर टैटू बना पाया गया है, जिसमें विकास लिखा हुआ मिला है।

यह भी पढ़ें: खून से लथपथ युवक का जंगल में मिला शव, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि जोगियारा गांव के ड्योढ़ी तालाब के पास एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव के पास काफी खून पसरा हुआ मिला है। हालांकि, शव की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के दाहिने हाथ पर बने टैटू के बीच विकास लिखा हुआ है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना पर हत्या कर शव फेंके जाने की संभावना जताई जा रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: शॉर्ट सर्किट के चलते दो जगहों पर लगी आग, कई घर समेत शादी के लिए रखा गया सामान जला

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें