फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दरभंगा पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, राज्यसभा चुनाव पर कोर कमिटी की बैठक शुरू

Tue, 24 Feb 2026 01:51 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मां के द्वादशा श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन मंगलवार को दरभंगा पहुंचे। सरावगी की मां के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह एक अहम बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माता स्वर्गीय राधा देवी सरावगी के द्वादशा श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन मंगलवार को दरभंगा पहुंचे। दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।  

विज्ञापन


 श्राद्ध कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के शामिल होने की संभावना
 बता दें कि संजय सरावगी की माता के श्राद्ध कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित कई मंत्री एवं वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: अंधविश्वास को लेकर जमकर हुई तलवारबाजी, पांच घायल; तीन की हालत गंभीर
विज्ञापन


13 जनवरी को हुआ था राधा देवी का निधन
उल्लेखनीय है कि 13 जनवरी को संजय सरावगी की माता राधा देवी सरावगी का निधन मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था। उनके निधन के बाद से लगातार राजनीतिक नेताओं और मंत्रियों का उनके आवास पर आना-जाना लगा हुआ है।
विज्ञापन

 

 सर्किट हाउस में हो रही बैठक

संजय सरावगी की मां को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद नितिन नवीन सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि वहां भाजपा की कोर कमिटी की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्यसभा की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा की जा रही है। बैठक में संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानिया, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री जीवेश कुमार तथा राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता मौजूद हैं। बैठक में राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाए जाने की संभावना है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें