बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माता राधा देवी सरावगी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पत्र लिखकर शोक संवेदना प्रकट की। प्रधानमंत्री ने पत्र में लिखा कि “आपकी माता जी राधा देवी सरावगी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं आपके परिवार के साथ हैं। मां का साथ छूटना जीवन के सबसे दुखदाई पलों में से एक है।”
राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे शामिल
मंगलवार को होने वाले द्वादसा कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल होने की प्रशासनिक पुष्टि कर दी गई है। उनके आगमन को लेकर रूट चार्ट भी तैयार कर लिया गया है। वहीं भाजपा सूत्रों के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी श्रद्धांजलि अर्पित करने कार्यक्रम में शामिल होंगे।
नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
सोमवार को संजय सरावगी के निवास पर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह, जमा खान, सांसद जनार्दन सिंह सिगरीवाल और देवेशचंद्र ठाकुर ने राधा देवी सरावगी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय झा ने कहा कि जीवन में मां की जगह कोई नहीं ले सकता। इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उन्होंने यह भी कहा कि श्री सरावगी और उनके परिवार के साथ उनका पारिवारिक रिश्ता काफी पुराना है।
पढ़ें; मैट्रिक परीक्षा देने गया छात्र संदिग्ध हालात में मौत का शिकार, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन
द्वादसा कार्यक्रम में शामिल होंगे बड़े नेता
मंगलवार को होने वाले द्वादसा कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उपमुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेता शामिल होने वाले हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा और व्यवस्था की तैयारियों में तेजी दिखाई है।