फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darbhanga News: भाजपा उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर ने किया नामांकन दाखिल, कार्यकर्ता रहे मौजूद

Thu, 18 Apr 2024 05:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज से शुरू हुए नामांकन में आज दरभंगा लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर ने नामांकन का पर्चा जिलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राजीव रोशन के समक्ष किया।

विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर ने किया नामांकन दाखिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा (एनडीए) उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर आज लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के लिए निकाली गई  रैली दरभंगा के मनोकामना मंदिर से निकलकर लहेरियासराय समाहरणालय तक गई। जहां नामांकन के दौरान गोपाल जी  ठाकुर के साथ संजय सरावगी और समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी मौजूद थे। 

नामांकन के बाद मेडिकल मैदान में आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद संजय झा, बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी, हरि सहनी, साथ ही कई विधायक भी सभा में शामिल हुए। 

भाजपा का संकल्प और मोदी की गारंटी

विज्ञापन

नामांकन करने जा रहे सांसद श्रीगोपाल जी ठाकुर ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को नामांकन रैली और सभा में पहुंचकर आशीर्वाद देने का आग्रह किया था। गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि वो विकसित दरभंगा के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा का संकल्प और मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें