समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार देर शाम सरायरंजन थाना क्षेत्र की रायपुर पंचायत के रसलपुर गांव में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी सुबोध राय को स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में दहशत और तनाव का माहौल है।
मृतक की पहचान रसलपुर गांव निवासी स्वर्गीय गांगो राय के पुत्र सुबोध राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुबोध राय की पत्नी ग्राम कचहरी की सदस्य हैं। सुबोध खेती-किसानी से भी जुड़े थे। हालांकि, उन्हें गोली किसने मारी और हत्या के पीछे क्या वजह रही, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
गोली लगते ही मची अफरातफरी, अस्पताल में तोड़ा दम
पंच पति की हत्या से उठे कई सवाल
ग्राम कचहरी सदस्य के पति की हत्या के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सुबोध राय को निशाना क्यों बनाया गया? क्या इसके पीछे पुरानी रंजिश थी या कोई अन्य विवाद? फिलहाल, हत्या के कारणों को लेकर कोई पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वारदात के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की वजह और घटना में शामिल लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र स्थित रायपुर गांव में हत्या के बाद जुटी भीड़ फोटो: अमर
समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र स्थित रायपुर गांव में हत्या के बाद जुटी भीड़ फोटो: अमर
समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र स्थित रायपुर गांव में हत्या के बाद जुटी भीड़ फोटो: अमर