फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नर्सिंग होम के OT में चोरी करते पकड़ा गया युवक, लोगों ने पेड़ से बांधकर जमकर पीटा; पुलिस ने की कार्रवाई

Tue, 20 May 2025 01:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: घटना को लेकर कम्पाउंडर मो. शरफराज ने बताया कि आरोपी क्लिनिक से कुल 4200 रुपये की चोरी कर चुका था, जो अब तक बरामद नहीं हो पाए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
लोगों ने चोर को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के बेंता थाना क्षेत्र स्थित अललपट्टी मोहल्ले के एक नर्सिंग होम में चोरी की नीयत से घुसे युवक को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोप है कि युवक ओटी में घुसकर सामान चुराने की कोशिश कर रहा था। मौके पर मौजूद कम्पाउंडर ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंची थी। आरोपी की पहचान लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मोगलपुरा निवासी रौशन राही के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पढ़ें:  तेज साउंड में अश्लील गाना बजाने को लेकर हुई मारपीट, चार घायल; दूल्हा समेत चार लोग गिरफ्तार    

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से इलाके में मोबाइल और छोटे-मोटे सामानों की चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। इसी बीच रविवार तड़के करीब पांच बजे नर्सिंग होम के कम्पाउंडर मो. शरफराज को ऑपरेशन थियेटर से सामान गिरने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने वहां जाकर देखा तो युवक को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

कम्पाउंडर मो. शरफराज ने बताया कि आरोपी क्लिनिक से कुल 4200 रुपये की चोरी कर चुका था, जो अब तक बरामद नहीं हो पाए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें