फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं, नीतीश जी ही करेंगे बिहार का नेतृत्व'; केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

Sun, 18 May 2025 06:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Chiragh Paswan: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज बिहार में एनडीए का नेतृत्व हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सहयोग से नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

विज्ञापन
चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने स्पष्ट किया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए एनडीए की ओर से नीतीश कुमार ही नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है। चिराग पासवान दरभंगा के एक निजी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा के नेतृत्व में डॉ. इरशाद आलम और डॉ. मुन्ना खान सहित अन्य नेताओं ने उन्हें पाग, चादर और माला पहनाकर सम्मानित किया।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने पटना में लगे उनके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार वाले पोस्टरों और होर्डिंग्स को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि 2025 के चुनाव में बिहार में मुख्यमंत्री की कोई वैकेंसी नहीं है। एनडीए पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और नेतृत्व नीतीश कुमार ही करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आज बिहार में एनडीए का नेतृत्व हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सहयोग से नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

विज्ञापन


पढे़ं: 'डबल इंजन सरकार का एक इंजन अपराध में, दूसरा भ्रष्टाचार में लिप्त'; तेजस्वी यादव ने कसा तंज
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी (नीतीश कुमार) सोच बिहार के समग्र विकास की सोच है और यही सोच एनडीए की पहचान है। चिराग पासवान ने स्पष्ट रूप से कहा कि पोस्टर और होर्डिंग्स को लेकर जो बातें सामने आ रही हैं, वह व्यक्तिगत स्तर पर किसी की पहल हो सकती है, पार्टी का इससे कोई संबंध नहीं है। उनका लक्ष्य बिहार को आगे ले जाना है, न कि कुर्सी की दौड़ में शामिल होना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें