फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: समस्तीपुर में शिक्षक पर यौन शोषण का आरोप, शादी का वादा तोड़ दूसरी जगह कर रहा शादी; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 19 Aug 2025 04:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar: विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील झा ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अब बीपीएससी शिक्षक बन चुका है और शादी से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने अपने शिक्षक पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शिक्षक ने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ संबंध बनाए और शादी का झांसा देता रहा, लेकिन अब किसी और लड़की से शादी करने जा रहा है। इसके विरोध में छात्रा ने महिला थाना और विभूतिपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

छात्रा का आरोप है कि वह 2019 में नरहन स्थित शिक्षक अभय भूषण सिंह के कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करती थी। 2020 में परीक्षा से कुछ दिन पहले शिक्षक ने अतिरिक्त क्लास के बहाने रोककर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक शोषण करता रहा। इस दौरान शादी का वादा भी करता रहा।

विज्ञापन


पढ़ें: पूर्णिया में सेना की गाड़ी और बाइक की टक्कर, फर्नीचर व्यवसायी की मौत; लोगों ने एनएच-131ए को किया जाम

परिवार को जानकारी मिलने के बाद समाज की पंचायत हुई थी, जहां आरोपी शिक्षक ने छात्रा से शादी करने का आश्वासन दिया था। लेकिन धीरे-धीरे समय बीतता गया और हाल ही में पता चला कि शिक्षक की शादी कहीं और तय हो गई है। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाना समस्तीपुर व विभूतिपुर थाना दोनों जगह शिकायत दर्ज कराई। कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील झा ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अब बीपीएससी शिक्षक बन चुका है और शादी से इंकार कर रहा है। वह न्याय के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें