फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुखिया के भतीजे का गाछी में शव मिलने से इलाके में सनसनी, हत्या की जताई जा रही आशंका

Fri, 25 Apr 2025 03:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Crime News: मुखिया के भतीजे का गाछी में शव मिला है। मामला पूसा थाना एरिया का है। वहीं, लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले में पूसा थाना क्षेत्र के मोरसंड पंचायत की पुनास गाछी में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पर करपूरी ग्राम थाना क्षेत्र के पुनास गांव निवासी महेश राम का पुत्र गौतम कुमार (28) के रूप में की गई है। मृतक की चाची पंचायत की मुखिया ललिता देवी बताई गई है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। हालांकि, घटना स्थल करपूरी ग्राम थाना क्षेत्र में हुई है अथवा पूसा थाना क्षेत्र में, इसको लेकर पुलिस के बीच विवाद की भी स्थिति बनी हुई है। उधर, चर्चा यह भी है कि युवक की हत्या कर यहां पर शव फेंका गया है। युवक के गर्दन पर गला घोंटे जाने का निशान मिला है। इस घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम की स्थिति मची हुई है।

यह भी पढ़ें: अर्धनग्न हालत में मिला महिला का शव, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच
विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया गया है कि गौतम गुरुवार देर शाम किसी का फोन आने के बाद घर से निकला था। लेकिन वह रात भर घर नहीं लौटा। सुबह बगीचे की ओर घूमने गए लोगों ने उसका शव देखा तो हल्ला मचाए। इसके बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और उसकी पहचान मुखिया के भतीजा गौतम राम के रूप में की गई। फिर स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी करपुरीग्राम और पूसा थाने की पुलिस को दी।  

यह भी पढ़ें: झारखंड से परीक्षा देने आए युवक को जेडीयू नेता ने पीटा, छात्र का मोबाइल भी छीना
विज्ञापन


मौके पर दोनों थाने की पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। क्योंकि सीमा विवाद को लेकर भी कुछ देर के लिए मामला फंसा था। बाद में घटना स्थल पूसा थाना क्षेत्र बताया गया है। उधर, पूसा थाने के पुलिस ने शव का पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद मौके पर फॉरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया है।

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
एएसपी संजय पांडे ने बतलाया, सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिवार के लोगों द्वारा लगाए गए आरोप पर हर बिंदुओं को देखा जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें