फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'नौशाद को कड़ी सजा मिलनी चाहिए', पहलगाम हमले के बाद धन्यवाद कहने वाले शख्स के पड़ोसियों ने कहा ऐसा

Fri, 25 Apr 2025 10:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा कृत्य हिंदुस्तान ने रहकर कोई मुसलमान नहीं कर सकता है। हमलोग नौशाद द्वारा दिये गए बयान से बिल्कुल सहमत नहीं है। पुलिस नौशाद पर कड़ी कार्रवाई करे। 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने नौशाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में आतंकी गतिविधियों के बाद धन्यवाद लिखने वाले नौशाद के दरभंगा स्थित घर सिमरी थाना क्षेत्र शोभन स्थित बिस्कुटिया टोला के लोग पुलिस की जांच से हैरान हैं। पुलिस जिले में आतंकी नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। हालांकि, पुलिस की गतिविधियों को देखकर स्थानीय लोग परेशान दिख रहे और नौशाद के संबंध कुछ भी बता नहीं पा रहे। हालांकि, उसके इस कृत्य को लोग गलत ठहरा रहे है। पड़ोसियों का कहना कि जो मुसलमान होगा, वह  मुकम्मल ईमान वाला होगा। वह कभी भी हत्या की सराहना नहीं करेगा। उसने जो किया वह बिल्कुल गलत किया। हमें हिंदुस्तान की मिट्टी से मोहब्बत है। हम पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं कर सकते है। नौशाद का आतंकियों को धन्यवाद कहना घोर निंदनीय है। ऐसे लोगों को कठोर सजा मिलना चाहिए। 

विज्ञापन


भाई के नाम का सिम इस्तेमाल करता है नौशाद
बता दें कि नौशाद ने झारखंड के बोकारो जिले के मिल्लतनगर मस्जिद में आठ वर्ष की आयु तक तालीम लेने के बाद चांदपुरा मदरसा से प्राथमिकी शिक्षा और धनबाद के पाथरडीह से इंटर करने के बाद उत्तरप्रदेश के सहारनपुर स्थित दारूल उलूम देवबंद वक्फ से हाफिज आलिम की पढ़ाई की। अब पुलिस इसके पूरे नेटवर्क को ही खंगालने में लगी है। नौशाद दुबई में रहने वाले अपने भाई के नाम से मोबाइल का सिम लेकर इंटरनेट मीडिया एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक चलाता है।
आतंकी हमला के बाद सोशल मिडिया पर थैंक यू लिखने वाले का बिहार कनेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


बोकारो में रहता है पूरा परिवार

ग्रामीण शमशेर ने कहा कि नौशाद का परिवार करीब साथ वर्षो से यहां नहीं आया है। उसका परिवार बोकारो में रहा करता है, वह बीएसएल में नौकरी किया करता है। उन्होंने कहा उसे इस तरह की बात नहीं करना चाहिए था। हिंदुस्तान में रहकर इस तरह बयान बिल्कुल देना गलत बात है। उसे कठोर सजा मिलना चाहिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें