फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कड़ाके की ठंड का असर, समस्तीपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 27 दिसंबर तक बंद; प्रशासन का फैसला

Mon, 22 Dec 2025 07:11 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar News: समस्तीपुर जिले में बढ़ती कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल, प्री-स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र 23 से 27 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है। बोर्ड व प्री-बोर्ड परीक्षाएं इससे मुक्त रहेंगी।
विज्ञापन
आदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित में कक्षा 1 से 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।

जिलाधिकारी द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध 23 दिसंबर से प्रभावी होगा और 27 दिसंबर तक लागू रहेगा। इस अवधि के दौरान कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि संचालित नहीं की जाएगी। हालांकि, बोर्ड एवं प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए आयोजित विशेष कक्षाएं और परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी। विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


पढे़ं: मनरेगा खत्म करने के प्रयास और बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ खेग्रामस का प्रदर्शन, लगे नारे

वहीं, बीते पांच दिनों से पड़ रही भीषण ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबके हुए हैं और अलाव का सहारा ले रहे हैं। नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से शहर से लेकर गांव तक अलाव की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन कई जगहों पर यह व्यवस्था महज खानापूर्ति बनकर रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें