फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: खूनी विवाद से बढ़ा खौफ, चाकूबाजी की वजह से दो मजदूरों की गई जान; तीसरे की हालत नाजुक इलाज जारी

Mon, 22 Dec 2025 01:39 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

मधुबनी के लहेरियागंज में पैसे के लेन-देन को लेकर हुई चाकूबाजी में दो लोगों की मौत और एक गंभीर घायल। पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधुबनी में पैसे के लेन-देन को लेकर चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के लहेरियागंज में बीती रात हुई चाकूबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की इलाज के दौरान दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में मौत हो गई, जबकि तीसरे का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच, दरभंगा रेफर कर दिया गया। इलाज के क्रम में दीपक सदाय और रामबाबू सदाय की मौत हो गई, जबकि लालबाबु सदाय की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची

विज्ञापन

मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात नगर थाना क्षेत्र के लहेरियागंज में चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली थी, जिसमें तीन व्यक्ति घायल हुए थे। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी राहुल कुमार यादव ने आपसी रुपयों के लेन-देन के विवाद में लालबाबु सदाय, उनके पुत्र दीपक सदाय तथा रामबाबू सदाय पर चाकू से हमला किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया, जहां इलाज के दौरान दीपक सदाय और रामबाबू सदाय की मौत हो गई। दोनों मृतक मजदूरी का कार्य करते थे, जबकि मुख्य आरोपी राहुल कुमार यादव उसी लॉज में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था।

विशेष जांच टीम का गठन किया गया
एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है, लेकिन वह घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने आरोपी के परिवार के एक सदस्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी जारी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: बिहारशरीफ बस स्टैंड की बदहाली उजागर, परिवहन मंत्री श्रवण ने किया बड़े बदलाव का एलान; क्या बदलेगी सूरत?

पुलिस के अनुसार, फिलहाल विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। हालांकि, लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं से शहर के लोगों में दहशत का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस कब मुख्य आरोपी राहुल कुमार यादव को गिरफ्तार कर पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें