ब्लड बैंक बंद मिलने पर मिला अल्टीमेटम।
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के समस्तीपुर सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के औचक निरीक्षण के दौरान बंद पाए जाने पर अस्पताल प्रशासन ने कड़ी नाराजगी जताई है। जिला अस्पताल के उपाधीक्षक (डीएस) डॉ. गिरीश कुमार ने इस मामले में चार कर्मियों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
बताया गया कि निरीक्षण के समय ब्लड बैंक बंद मिला। फोन पर संपर्क करने पर संबंधित कर्मियों ने बताया कि वे हसनपुर में आयोजित एक कैंप में गए हुए थे। हालांकि, बिना पूर्व अनुमति और उच्चाधिकारियों को सूचना दिए ब्लड बैंक बंद रखने को प्रशासन ने गंभीर लापरवाही माना है।
जिन कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, उनमें परिचारिका श्रेणी-ए कुमारी निशा, लैब टेक्नीशियन सुशांत कुमार, लैब टेक्नीशियन दीपक कुमार और डाटा ऑपरेटर निशु कुमारी शामिल हैं।