फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'पीएम बाल पुरस्कार' से किया सम्मानित, सीएम ने दी बधाई

Fri, 26 Dec 2025 10:22 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

बिहार के समस्तीपुर के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी असाधारण प्रतिभा और आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने के लिए प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। सीएम नीतीश कुमार ने वैभव को इस सम्मान के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से वैभव को सम्मानित करती हुईं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर के क्रिकेट के चमकते सितारे वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उन्हें उनकी असाधारण प्रतिभा और आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने की उपलब्धि के लिए दिया गया। वैभव सूर्यवंशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने आईपीएल में मात्र 37 गेंदों में शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया था, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हुई। केवल 14 साल के इस युवा क्रिकेटर ने अपनी अद्भुत प्रतिभा से क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई।
विज्ञापन


सम्मान समारोह में राष्ट्रपति ने वैभव की तारीफ करते हुए कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने कड़ी प्रतिस्पर्धा और अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच अपनी पहचान बनाई है। अनेक रिकॉर्ड उनके नाम हैं। मुझे विश्वास है कि आपके जैसे प्रतिभाशाली बच्चे लगातार अच्छा करते रहेंगे। यह तो शुरुआत है और आपके प्रदर्शन से अन्य बच्चे भी प्रेरित होंगे।

वैभव, माता-पिता और छोटे भाई के साथ  सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। इस कारण वह विजय हजारे ट्रॉफी में आज मणिपुर के खिलाफ होने वाला दूसरा मुकाबला नहीं खेल रहे।
विज्ञापन


वैभव अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था
हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव ने सबसे ज्यादा छक्के मारे थे। दो दिन पहले ही उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। रांची के ग्राउंड में उन्होंने 36 गेंदों में शतक पूरा किया। बिहार के कप्तान साकिबुल गनी ने 32 बॉल और झारखंड के ईशान किशन ने 33 बॉल में शतक बनाया था।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics : बिहार चुनाव परिणाम के 42 दिन बाद कौन MLA किसके संपर्क में; विधायकों को लेकर किसका क्या दावा?

वैभव ने कुल 84 गेंदों में 190 रन बनाए। वह बिहार टीम के उप-कप्तान भी हैं। अब तक उन्होंने 16 चौके और 15 छक्के लगाए हैं। उन्होंने 12वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर शतक पूरा किया। वैभव ने सबसे तेज 150 रन बनाकर साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और इंग्लैंड के जोस बटलर के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई
सीएम नीतीश कुमार ने वैभव को इस खास मौके पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बिहार के प्रतिभावान क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसी प्रकार नई उपलब्धियां प्राप्त करते हुए वैभव नई पीढ़ी की प्रेरणा बनें। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है। बिहार के कैमूर जिले के दुर्गापुर गांव के वीर बालक 11 वर्षीय कमलेश कुमार ने दुर्गावती नदी में डूबते एक अन्य बच्चे की जान बचाने के प्रयास में अपने प्राणों की आहुति दे दी थी, उनके इस असाधारण साहसिक कृत्य के लिए यह पुरस्कार उन्हें समर्पित किया गया है। वीर बालक के साहस को मेरा नमन।  
 
इसके साथ ही इस पुरस्कार से सम्मानित सभी साहसी बालकों और विजेताओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सभी बच्चों ने पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें