फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: 'लालू यादव की जगह बंगला नहीं बेउर जेल होनी चाहिए', भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का हमला

Mon, 29 Dec 2025 09:28 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का दरभंगा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत। उन्होंने कहा कि लालू यादव का स्थान बंगले में नहीं, बल्कि बेउर जेल में होना चाहिए। 
विज्ञापन
संजय सरावगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का अध्यक्ष बनने के बाद पहला दरभंगा एयरपोर्ट आगमन जोरदार स्वागत के बीच हुआ। कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर संजय सरावगी ने लालू प्रसाद यादव और विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन


पढे़ं: पटना में चलती स्कॉर्पियो अचानक बनी आग का गोला, चालक ने बचाई अपनी जान; यातायात हुआ प्रभावित

संजय सरावगी ने कहा कि राबड़ी आवास बंगला खाली करने की मांग सिर्फ दिखावा नहीं होना चाहिए। उनका कहना था कि लालू यादव का स्थान बंगले में नहीं बल्कि बेउर जैसे जेल में होना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हमलों को लेकर विपक्ष पर सवाल उठाया। सरावगी ने कहा कि हिन्दुओं की हत्या और अत्याचार के मामले में राहुल गांधी, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव सहित अन्य विपक्षी नेता चुप हैं। उनका यह भी आरोप था कि यह चुप्पी केवल मुस्लिम वोट बैंक सुरक्षित रखने के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें