फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: DMCH में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने ट्रॉली मैन को पीटा; नर्सों से की तू-तू मैं-मैं

Wed, 05 Mar 2025 09:16 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: DMCH में इलाजरत मरीज की मौत से गुस्साए परिजनों ने ट्रॉली मैन को पीट दिया। फिर उन्होंने नर्सों से भी तू-तू मैं-मैं की। साथ ही परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
नर्सों से भी भिड़े मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (DMCH) में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए परिजनों ने ट्रॉली मैन की पिटाई कर दी और नर्सों से भी तू-तू-मैं-मैं हो गई।

विज्ञापन

 
इलाज के अभाव में गई जान
जानकारी के मुताबिक, घटना DMCH के ऑर्थो विभाग की है। जहां घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के आसी गांव निवासी जयप्रकाश चौपाल भर्ती थे। वे सीढ़ी से गिरकर घायल हुए थे और उनके पैर की हड्डी टूट गई थी। पांच दिन पहले उन्हें ऑर्थो विभाग में भर्ती किया गया था और आज उनका ऑपरेशन होना था। लेकिन सुबह अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें इमरजेंसी वार्ड में रेफर कर दिया, लेकिन ट्रॉली मैन नहीं मिलने के कारण मरीज को समय पर इमरजेंसी वार्ड नहीं ले जाया जा सका।
 
परिजनों का आरोप है कि मौजूद डॉक्टर और नर्सों ने भी इलाज करने से इनकार कर दिया, जिससे जयप्रकाश चौपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

 
गुस्साए परिजनों ने ट्रॉली मैन को पीटा
मौत की खबर सुनते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने पहले ट्रॉली मैन को थप्पड़ जड़ दिया और फिर अस्पताल में हंगामा करने लगे। मौके पर मौजूद नर्सों से भी उनकी तीखी बहस हुई और गाली-गलौज की नौबत आ गई। हालात बिगड़ते देख अस्पताल प्रशासन ने तुरंत बेंता थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह गुस्साए परिजनों को शांत करवाया।
 
‘इलाज के लिए कोई तैयार नहीं था, हमारे पिता को मरने दिया’
मृतक के पुत्र मदन चौपाल ने कहा कि हमारे पिता के ऑपरेशन की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने इमरजेंसी वार्ड में भेजने को कहा, लेकिन कोई ट्रॉली मैन तैयार नहीं था। डॉक्टरों और नर्सों ने भी इलाज से इनकार कर दिया, जिससे हमारे पिता की जान चली गई।
विज्ञापन

 
पुलिस ने कराया मामला शांत
बेंता थाना पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और शव परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि परिजनों ने इस घटना को लेकर कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई। इस घटना ने DMCH में व्याप्त अव्यवस्था को फिर से उजागर कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें