फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दोस्तों के विवाद में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल, डीएमसीएच में जारी इलाज

Tue, 24 Feb 2026 08:29 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा के अलीनगर मोहल्ले में दोस्तों के विवाद के दौरान गौरव चौधरी नामक युवक को पेट में गोली लगी। उसे गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली किसने चलाई।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अलीनगर मोहल्ले में दिन दहाड़े एक युवक को दोस्तों के विवाद के दौरान गोली मार दी गई। गोली पेट में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान रानीपुर का गौरव चौधरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार घटना अलीनगर मोहल्ले के हनुमान मंदिर के पीछे हुई। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे तो गौरव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। लोगों ने तुरंत पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजकर उसका इलाज शुरू कराया। गोली पेट के दाहिने हिस्से में लगी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि यह घटना दोस्तों के बीच हुए झगड़े का नतीजा प्रतीत होती है। सभी एक-दूसरे को जानते हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किसने चलाई। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अंधविश्वास को लेकर जमकर हुई तलवारबाजी, पांच घायल; तीन की हालत गंभीर
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही गौरव चौधरी के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सहयोग किया। पुलिस ने पूरे इलाके में पूछताछ और छानबीन शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मामले की त्वरित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं और किसी भी स्थिति में हिंसा न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें