फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Missing Case: दरभंगा में मां-बेटा पांच दिन से गायब, खरीदारी करने गईं थीं; पति ने अपहरण का लगाया आरोप

Thu, 12 Mar 2026 09:20 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा में शादी की खरीदारी करने गई महिला अपने छोटे बेटे के साथ पांच दिनों से लापता है। पति ने विशनपुर थाने में चार लोगों पर अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दी है। महिला के पास नकद और जेवर होने की बात भी कही गई है।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी समारोह के लिए खरीदारी करने बाजार गई एक विवाहिता अपने छोटे बच्चे के साथ पिछले पांच दिनों से लापता है। इस मामले में पीड़ित पति ने अपहरण की आशंका जताते हुए विशनपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

पंचोभ गांव निवासी पारस कुमार मिश्रा ने आवेदन में एपीएम थाना क्षेत्र के तीन लोगों समेत चार नामजद आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी का मोबाइल नंबर लगातार स्विच ऑफ बता रहा है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

विशनपुर थाना को दिए आवेदन में पारस कुमार मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी साक्षी कुमारी 8 मार्च को दिन के करीब 11 बजे लहेरियासराय स्थित गुदरी बाजार शादी समारोह के लिए साड़ी व अन्य सामान खरीदने गई थीं। उनके साथ उनका छोटा पुत्र भी था। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

विज्ञापन


पढ़ें: रास्ते में रोका, लूट की कोशिश…विरोध किया तो बदमाशों ने चला दी ताबड़तोड़ गोली; दरभंगा में सनसनी

पीड़ित का आरोप है कि एपीएम थाना क्षेत्र के पिपरौलिया निवासी हरिओम कुमार झा, राम कुमार झा, मायन देवी सहित चार अन्य लोगों ने पूर्व रंजिश के चलते साजिश रचकर उनकी पत्नी और पुत्र का अपहरण कर लिया है।

आवेदन में यह भी कहा गया है कि घटना के समय उनकी पत्नी के पास करीब 3.50 लाख रुपये नकद और लगभग पांच भर सोने के आभूषण थे, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है। पीड़ित के अनुसार कुछ दिन पहले दो मोबाइल नंबरों से बातचीत हुई थी, लेकिन पत्नी के लापता होने के बाद से दोनों नंबर बंद आ रहे हैं।पत्नी और पुत्र के अचानक लापता होने से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें