फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बीच रास्ते बंद हुई सीएम नीतीश के काफिले की गाड़ी, पुलिसकर्मियों ने उतर दिया धक्का…तब जाकर हुई स्टार्ट

Sat, 11 Jan 2025 04:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भराठी में वृहद आश्रय गृह का उद्धघाटन कर निकले थे। हालांकि मुख्यमंत्री का काफिला आगे बढ़ गया, लेकिन तभी उनके काफिले में लगी पायलट गाड़ी अचनाक बंद हो गई। 

विज्ञापन
गाड़ी को धक्का देते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले के में लगी पायलट गाड़ी धक्कामार निकल गई। मुख्यमंत्री के आगमन के समय अचानक से पायलट गाड़ी को कुछ पुलिस गाड़ी धक्का मारते हुए नजर आ रहे है। चलते काफिले के बीच पायलट गाड़ी से उतरकर पुलिस वाले धक्के मारते रहे, तब तक मुख्यमंत्री का काफिला आगे की तरफ बढ़ गया।

विज्ञापन


काफी दूर तक धक्का देने के बाद पायलट गाड़ी स्टार्ट हो सकी। जानकारी के अनुसार पायलट गाड़ी कारकेट में पहली पायलट गाड़ी के साथ थी। मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर द्वारा आगमन से कुछ मिनट पहले अलर्ट के लिए स्टार्ट करते समय गाड़ी ने धोखा दे दिया। पायलट वाहन दरभंगा सिमरी थाना क्षेत्र के भराठी में वृहद आश्रय गृह उद्धघाटन कर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले के साथ निकल रही थी।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर की सिमरी में लैंडिंग से कुछ मिनट पहले चालक ने अलर्ट के लिए स्टार्ट कर रहा था। इस दौरान गाड़ी ने धोखा दे दिया। उसके बाद पायलट गाड़ी में बैठे जवानों ने गाड़ी से उतरकर धक्का मारना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद जब पायलट वाहन स्टार्ट हुआ, तब जाकर पायलट वाहन का चालक कारकेड में  शामिल होने के लिए जा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें