फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में समा गई दो मासूमों की जिंदगी, दरभंगा के जलवारा गांव में मातम

Sun, 28 Jun 2026 07:50 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र के जलवारा गांव में शनिवार शाम पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में समा गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंप दिए।

विज्ञापन
केवटी थाना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के जलवारा गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया, जबकि दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। बच्चों की माताओं का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम गांव के कई बच्चे जलवारा गांव के पूर्व दिशा में स्थित एक पानी भरे गड्ढे के पास खेल रहे थे। इसी दौरान 10 वर्षीय मो. कासिम और 8 वर्षीय मो. कमरान नहाने के लिए गड्ढे में उतर गए। कुछ ही देर में दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाकर ग्रामीणों और परिजनों को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंचे परिजन
ग्रामीण और परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मासूमों के शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव की महिलाएं परिजनों को ढांढस बंधाती रहीं, लेकिन दोनों माताएं अपने बच्चों को खोने का गम सह नहीं सकीं। मृतकों की पहचान जलवारा निवासी मो. जहांगीर के पुत्र मो. कासिम (10) और मो. शमशाद के पुत्र मो. कमरान (8) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: पहले हाईटेक निबंधन कार्यालय में नई व्यवस्था शुरू, रजिस्ट्री सिस्टम में बड़ा बदलाव; नए सर्किल रेट लागू
विज्ञापन


पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष 
घटना की सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी भास्कर कुमार मंडल और केवटी थानाध्यक्ष सदन राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। परिजनों ने दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। देर शाम दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें