समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तालाब में डूबने से एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, कर्पूरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर वार्ड संख्या-9 निवासी शिवनारायण महतो का पुत्र राजेश कुमार (24), रमेश महतो का पुत्र रोशन कुमार (20) और मुकेश महतो का पुत्र कमल राज (19) गांव के ही एक तालाब में नहाने गए थे। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से तीनों युवक डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी और सभी को तालाब से बाहर निकाला गया।
पढे़ं: मुजफ्फरपुर की ईशा मिश्रा करेंगी वूशु वर्ल्ड टीम को लीड, ट्रायल में सफलता के बाद चीन में दिखा
इस दौरान कमल राज की स्थिति नाजुक हो गई। उसे तुरंत इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर संतोष कुमार झा ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक कमल राज अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह इंटर में पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता मुकेश महतो राजमिस्त्री का काम करते हैं। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल के श्मशान गृह में सुरक्षित रखा गया है। घटना की जानकारी मिलने पर कर्पूरी ग्राम थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है।