फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेटी का केक ऑर्डर करने निकला था फौजी पिता, ट्रक की टक्कर से हुई मौत; 12 वर्षीय भतीजे ने दी मुखाग्नि

Tue, 21 Jul 2026 09:46 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में सड़क हादसे में शहीद हुए सेना के जवान अभिषेक आनंद का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। तीन साल की बेटी का जन्मदिन मनाने छुट्टी पर आए जवान की धबौलिया पुल पर ट्रक से टक्कर में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
अंतिम संस्कार के दौरान जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले सेना के जवान अभिषेक आनंद का सोमवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। तिरंगे में लिपटे जवान के पार्थिव शरीर को सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए अंतिम सलामी दी। उन्हें मुखाग्नि उनके 12 वर्षीय भतीजे अभिनव राज ने दी।
विज्ञापन


पति से शव से लिपटकर रोनी लगीं पत्नी
मृत जवान का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जैसे ही उनके पैतृक घर पहुंचा, पत्नी अंशु अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ पति के शव से लिपटकर रोने लगीं। परिवार के सदस्य और गांव की महिलाएं उन्हें ढांढस बंधाने का प्रयास करती रहीं, लेकिन वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं। पूरे इलाके का माहौल बेहद गमगीन हो गया।

केक का ऑर्डर देने जाते समय ट्रक ने मारी टक्कर
बताया जाता है कि अभिषेक आनंद राजस्थान के बीकानेर में भारतीय सेना में तैनात थे। वह अपनी तीन वर्षीय बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए 20 दिनों की छुट्टी लेकर गांव आए थे। रविवार शाम वह अपने दो दोस्तों के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से केक का ऑर्डर देने बाजार जा रहे थे। इसी दौरान धबौलिया पुल पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी बुलेट की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में सेना के जवान सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों युवकों के शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। अभिषेक आनंद वर्ष 2014 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: 27 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ धराए थानाध्यक्ष, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप
विज्ञापन


दो अन्य साथियों ने गंवाई जान
इस हादसे में पंकज राय और बादल यादव की भी मौत हुई थी। दोनों का अंतिम संस्कार भी सोमवार को किया गया। पंकज राय अपने पीछे दो बेटे और तीन बेटियां छोड़ गए हैं। वहीं, बादल यादव की अभी शादी नहीं हुई थी। वह एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय थे, जबकि पंकज राय समाजसेवा से जुड़े हुए थे। उनके बड़े भाई वर्तमान में वार्ड पार्षद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें