फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मंत्री विजय चौधरी का महागठबंधन पर हमला, कहा- दो तिहाई बहुमत से फिर बनेगी NDA की सरकार

Tue, 16 Sep 2025 07:59 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

समस्तीपुर के एस राघवन विजय पटेल मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री विजय चौधरी ने महागठबंधन पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता के बीच भ्रम फैलाना महागठबंधन का काम है
विज्ञापन
मंत्री विजय कुमार चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के ऐतिहासिक एस राघवन विजय पटेल मैदान में मंगलवार को समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए घटक दलों का एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य की जनता के बीच भ्रम फैलाना इनका काम है, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का चतुर्भुज विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार का विकास दर देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है।
विज्ञापन


मंत्री विजय चौधरी ने प्रशांत किशोर पर तंज कसा और कहा कि जो व्यक्ति एक वार्ड सदस्य का चुनाव नहीं जीत पाया, वह सरकार बनाने की बात कर हास्यप्रद स्थिति उत्पन्न कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी का सामाजिक क्षेत्र पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। किंतु कुछ दलों के नेता केवल 1 घंटे के भीतर शराबबंदी को खत्म करने की घोषणा कर लाखों महिलाओं का अपमान कर रहे हैं।

उन्होंने महागठबंधन नेताओं राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दोनों बिहार में भ्रम फैलाने के लिए पर्यटन यात्रा पर हैं, लेकिन राज्य की जनता इनकी झांसे में नहीं आने वाली है। मंत्री ने कहा कि बीते दो दशक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के विकास के लिए जो कार्य किए हैं, उसकी मिसाल सबके सामने है। आगामी विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ एनडीए की सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनेगी।
विज्ञापन


पढे़ं; लिंक फेल होने से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे लोग परेशान, अस्पताल में घंटों खड़े रहे मरीज
विज्ञापन


सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, मदन सहनी, मंत्री कृष्ण नंदन पासवान, हम के विधायक प्रफुल कुमार मांझी, सांसद वीणा देवी, विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार, पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, विधायक अशोक कुमार मुन्ना, शकुंतला वर्मा, पूर्व उप प्रमुख शिव शंकर कुशवाहा, जदयू ज़िलाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय, लोजपा (आर) के अनुपम कुमार सिंह, भाजपा की ज़िलाध्यक्ष नीलम सहनी, कार्यालय प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी अनस रिज़वान, तकी अख्तर, तौहीद आलम अंसारी समेत एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें