फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मिथिलांचल को मोदी सरकार की बड़ी सौगात; जयपुर-दरभंगा के बीच चलेगी सीधी ट्रेन, रेल मंत्री ने किया एलान

Thu, 11 Jun 2026 08:40 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर से दरभंगा के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने की घोषणा की है। लंबे समय से इस ट्रेन की मांग की जा रही थी। नई रेल सेवा शुरू होने से बिहार और राजस्थान के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। रेलवे ने अगले दो महीने में रूट, समय-सारिणी और कोच उपलब्धता से जुड़े कार्य पूरे करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे की ओर से दरभंगा से जयपुर के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने की घोषणा कर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मिथिलांचलवासियों को बड़ी सौगात दी है। जयपुर से दरभंगा के बीच सीधी रेल सेवा के लिए लगातार सांसदों सहित इलाके के जनप्रतिनिधि रेल मंत्री से मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


सांसद की मांग पर मिली नई ट्रेन की सौगात
बताया जाता है कि जयपुर की सांसद मंजू शर्मा ने रेल मंत्री से मुलाकात कर जयपुर में रहने वाले बिहार के लोगों और व्यापारिक दृष्टिकोण से सीधी दैनिक रेल सेवा चलाने की मांग की थी। रेल मंत्री ने सांसद मंजू शर्मा की इस जनहित की मांग को गंभीरता से लेते हुए जयपुर से दरभंगा के लिए सीधी रेल सेवा चलाने की घोषणा की है। इससे मिथिलांचल के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

दो महीने में तैयार होगी परिचालन की रूपरेखा
घोषणा के बाद रेल मंत्री ने निर्देश दिया है कि दो महीने के भीतर प्रशासनिक विभाग रूट, समय-सारिणी एवं कोचों की उपलब्धता को लेकर आवश्यक कार्य पूरा करे। इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है, ताकि ट्रेन का परिचालन निर्धारित समय पर शुरू किया जा सके।
विज्ञापन


बिहार और राजस्थान के यात्रियों को होगा बड़ा लाभ
बताया जाता है कि जयपुर से दरभंगा के लिए नई ट्रेन सेवा बिहार और राजस्थान के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी। इस ट्रेन के शुरू होने से राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पर्व-त्योहारों के साथ-साथ सामान्य दिनों में भी यात्रा करने में काफी सुविधा मिलेगी।

व्यापार जगत ने जताई खुशी
प्रमंडलीय चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव सुशील जैन ने रेल मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस रेल सेवा की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि इस घोषणा से मिथिलांचल के लोगों की बड़ी मांग पूरी हुई है।

ये भी पढ़ें: कोसी नदी ने लौटाया दूसरा शव, 32 घंटे बाद भी नहीं मिली नेहा! नदी किनारे टिकी हैं सैकड़ों निगाहें
विज्ञापन


अब दरभंगा-हावड़ा वंदे भारत की उठी मांग
सुशील जैन ने कहा कि दरभंगा और समस्तीपुर के बीच रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य अब पूरा हो चुका है। उन्होंने दरभंगा से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की भी मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें