फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दो पत्नियों के झगड़े में मदरसा शिक्षक बना जल्लाद; पहली बीबी को उतारा मौत के घाट, बेटी बनी गवाह

Sun, 26 Apr 2026 12:24 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News: दरभंगा में एक मदरसा शिक्षक ने दो पत्नियों के विवाद में अपनी पहली पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बेटी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज हुआ है, जबकि एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के कमरकला गांव में एक मदरसा शिक्षक ने अपनी दो पत्नियों के विवाद में एक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही बिरौल थाना की पुलिस ने आरोपी पति मो. अब्दुल खालीक उर्फ खुदाबख्श को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। इस मामले में बेटी ने ही अपने पिता के खिलाफ मां की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने सैंपल जुटाए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

तीन साल पहले आरोपी ने की थी दूसरी शादी
मृतका की बेटी मोमिना खातून ने बताया कि उसके पिता ने दो शादियां कर रखी थीं। वह दो भाई-बहन हैं। उसकी मां की शादी करीब 30 साल पहले हुई थी, जबकि उसके पिता ने दूसरी शादी तीन साल पहले की थी। दूसरी पत्नी से भी एक बेटी है। दूसरी शादी के बाद से ही पिता मारपीट किया करता था। शुक्रवार की रात भी मारपीट के दौरान ही उसकी हत्या कर दी गई, जबकि उसकी मां के शव को घर से करीब 100 मीटर दूर लावारिस अवस्था में फेंक दिया।

शव मिलने से फैली सनसनी
शनिवार की सुबह गांव के एक व्यक्ति को सड़क किनारे शव पड़ा हुआ दिखाई पड़ा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। शव को गड्ढे से निकाला गया तो उसकी पहचान मदरसा शिक्षक अब्दुल खालिक रहमानी की 52 वर्षीय पत्नी अमरुल खातून के रूप में की गई। इस मामले में बेटी मोमिना खातून के आवेदन पर पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग, एक करोड़ की मांग और दबाव, दरोगा की मौत का सनसनीखेज सच आया सामने

पुलिस की कार्रवाई और जांच
इस संबंध में बिरौल के प्रभारी थानाध्यक्ष अमृत लाल बर्मन ने बताया कि मृतका की बेटी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। एफएसएल टीम से घटनास्थल की जांच कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट होंगे। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें