फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: स्वर्ण व्यवसायी की हत्या से भड़का आक्रोश, ज्वेलरी बाजार में सड़क जाम; पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

Thu, 25 Sep 2025 03:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News: मृतक के पिता बबलू साह ने बताया कि उनका बेटा प्रतिदिन 4 से 5 लाख रुपये मूल्य के गहने लेकर आता-जाता था। घटना वाली रात भी वह अपने स्टाफ कुंदन के साथ बाइक से लौट रहा था। लेकिन अपराधियों ने केवल राहुल को गोली मारी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
आक्रोशित भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर में बीती रात स्वर्ण व्यवसायी राहुल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार सुबह लोगों ने मृतक का शव बीच सड़क पर रखकर जाम लगाया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों को समझाने के लिए लहेरियासराय सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश करती रही।

लूटपाट के दौरान सीने में मारी गई चार गोलियां

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार रोज की तरह दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने लूटपाट की नीयत से उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। चार गोलियां लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद राहुल का गहनों से भरा बैग भी गायब मिला।

पढे़ं: जमुई में गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पिटाई के बाद गला रेतकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

परिजनों ने जताया संदेह

विज्ञापन

मृतक के पिता बबलू साह ने बताया कि उनका बेटा प्रतिदिन 4 से 5 लाख रुपये मूल्य के गहने लेकर आता-जाता था। घटना वाली रात भी वह अपने स्टाफ कुंदन के साथ बाइक से लौट रहा था। लेकिन अपराधियों ने केवल राहुल को गोली मारी, कुंदन को कुछ नहीं हुआ। इस वजह से उन्होंने हत्या में स्टाफ की संलिप्तता पर संदेह जताया है। बबलू साह ने बताया कि उनके बेटे की उम्र करीब 35 साल थी और वह पिछले 10 साल से ब्रह्ममोत्रा गांव में ज्वेलरी की दुकान चला रहे थे। उनके पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं।

राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू

विज्ञापन

घटना पर राजद नेता राकेश नायक ने सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुशासन की सरकार निद्राशासन में चली गई है और आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें