Bihar: पूजा कुमारी की फेसबुक पर अनिल सहनी से जान-पहचान हुई, जो जल्द ही प्यार में बदल गई। जब सास-ससुर को इस रिश्ते की भनक लगी तो उन्होंने पूजा पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी। मगर इश्क पर पहरा कैसे लगता? दोनों प्रेमियों ने शादी करने का फैसला ले लिया।
फेसबुक पर पनपे प्यार ने एक शादीशुदा महिला को दो बच्चों की मां से फिर से दुल्हन बना दिया, लेकिन अब उसका पहला पति जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामला दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुपुर गांव का है, जहां अनिल सहनी नामक युवक ने फेसबुक के जरिए एक महिला से प्रेम कर कोर्ट मैरिज कर ली। अब दोनों साथ खुशी-खुशी रह रहे हैं, मगर महिला का पूर्व पति उन्हें चैन से जीने नहीं दे रहा।
विज्ञापन
मूल रूप से मधुबनी जिले के राजनगर की रहने वाली पूजा कुमारी की शादी दरभंगा के दूधिया हनुमाननगर निवासी रमेश राम से हुई थी। शादी के बाद उनके दो बेटे हुए, जिनमें एक 5 साल का और दूसरा मात्र 1 साल का। महिला का आरोप है कि उसका पति सूरत में रहकर मजदूरी करता था, जबकि वह गांव में सास-ससुर और बच्चों के साथ रहती थी। बीते तीन सालों से पति ने खर्च के लिए पैसे भेजना भी बंद कर दिया था, जिससे आए दिन विवाद होता रहता था।
इसी दौरान पूजा कुमारी की फेसबुक पर अनिल सहनी से जान-पहचान हुई, जो जल्द ही प्यार में बदल गई। जब सास-ससुर को इस रिश्ते की भनक लगी तो उन्होंने पूजा पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी। मगर इश्क पर पहरा कैसे लगता? दोनों प्रेमियों ने शादी करने का फैसला ले लिया। पूजा का दावा है कि जब उसने पति से तलाक की बात की, तो उसने कहा कि तलाक नहीं दूंगा, लेकिन बड़ा बेटा मुझे दे दो, फिर जहां जाना है जाओ।
इसके बाद महिला को 10 दिनों तक कमरे में बंद रखा गया। लेकिन वो छोटे बेटे को लेकर किसी तरह वहां से भाग निकली और प्रेमी अनिल सहनी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। अब पूजा और अनिल साथ रह रहे हैं, लेकिन पूजा का पहला पति धमकियां दे रहा है और बार-बार घर पर आकर हंगामा करता है। अनिल सहनी का कहना है कि उसे सब पता था कि पूजा शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, फिर भी उसने प्यार को अपनाया और कोर्ट मैरिज की। अब वो दोनों प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं ताकि बिना डर के जीवन जी सकें।