फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जिस प्यार के लिए घर छोड़ा, उसी सफर में मिली मौत; छह महीने में ही बुझ गई रौशनी की जिंदगी

Sun, 26 Apr 2026 03:00 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में लव मैरिज करने वाली विवाहिता रौशनी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पति रौशन मंडल समेत ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं। मायके वालों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के सर्दी गांव में छह महीने पहले लव मैरिज करने वाली विवाहिता रौशनी कुमारी की संदिग्ध मौत हो गई। घटना के बाद पति रौशन मंडल सहित पूरा ससुराल परिवार घर छोड़कर फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष ने रौशनी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

सोशल मीडिया से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
बताया जाता है कि सर्दी गांव निवासी रौशनी कुमारी की गांव के ही युवक रौशन मंडल से सोशल मीडिया पर पहचान हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम प्रसंग में बदल गई। काफी दिनों तक चले इस रिश्ते के बाद जब दोनों के परिवार शादी के लिए तैयार नहीं हुए, तो दोनों घर से भागकर शादी कर लिए।

परिवार की नाराजगी के बीच चल रहा था जीवन
शादी के बाद भी परिवार वालों ने दोनों को स्वीकार नहीं किया, जिसके कारण वे इधर-उधर रहकर जीवन यापन कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही पति रौशन अपनी पत्नी को लेकर घर आया था। रविवार की अहले सुबह रौशनी की मौत की सूचना मायके वालों को दी गई, लेकिन जब तक वे पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी। मायके पक्ष का कहना है कि मृतका के गले पर फंदे का निशान था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका के पिता विनोद मंडल ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी और ससुराल वाले लव मैरिज के खिलाफ दुर्व्यवहार करते थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बागमती में समा गए बचपन के दो फूल, एक ही घर में बुझ गए दो चिराग; मां-बाप का उजड़ गया संसार

हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच
इस संबंध में बिरौल के प्रभारी थानाध्यक्ष अमृतलाल मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटना के बाद सभी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। एफएसएल टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें