फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तीन दिन के प्यार में टूटा घर! दो बच्चों को छोड़ 56 साल के नंदोई संग भागी पत्नी, लाखों के गहने भी ले गई

Tue, 07 Apr 2026 09:05 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News: दरभंगा में पारिवारिक रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता अपने नंदोई के साथ फरार हो गई। घटना के बाद पति ने गहने और नकदी लेकर भागने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के जगबनी गांव से एक शादीशुदा महिला अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर अपने नंदोई के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति ने इस मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।

विज्ञापन


महिला अपनी नंदोई के साथ हुई फरार
जानकारी के अनुसार, जगबनी गांव की एक महिला अपने 56 वर्ष के नंदोई के साथ फरार हो गई है। पत्नी के भागने के बाद पति ने आरोप लगाया है कि महिला अपने साथ करीब 4 लाख रुपये के गहने और 10 हजार रुपये नकद भी लेकर गई है। बताया जाता है कि नंदोई के भी तीन बच्चे हैं, जबकि उनकी पत्नी की मौत कैंसर से हो चुकी है।

बहनोई के बेटे की शादी में बढ़ी नजदीकियां
पीड़ित पति ने बताया कि चार वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। इस दौरान उनके दो बच्चे हुए और पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से चल रहा था। इसी बीच 15 फरवरी को उसके बहनोई के बेटे की शादी थी, जहां दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। पीड़ित के अनुसार, शादी समाप्त होने के बाद जब उसने पत्नी से घर चलने को कहा तो दोनों के बीच विवाद हो गया। पत्नी ने साथ आने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह अपने दोनों बच्चों को लेकर घर लौट आया, लेकिन पत्नी वहीं रुक गई। उसने इस संबंध में अपने ससुर को जानकारी दी। 
विज्ञापन


ससुराल का समझाना भी नहीं आई काम
बताया गया कि 22 फरवरी को ससुर ने समझौता कर महिला को अपने साथ लेकर सकतपुर थाना क्षेत्र के देवना गांव स्थित घर ले आए। हालांकि, घर आने के बाद महिला ने किसी से बातचीत करना और घर का कामकाज करना भी बंद कर दिया। इसके बाद उसके पिता उसे मायके ले गए, यह सोचकर कि कुछ दिनों में उसका व्यवहार सामान्य हो जाएगा। इस दौरान वह अपने बच्चों को साथ नहीं ले गई।29 मार्च को महिला अपने मायके से ससुराल जाने की बात कहकर निकली, लेकिन इसके बाद वह लापता हो गई। पति का कहना है कि फरार होने के बाद से उसके दोनों मोबाइल फोन बंद हैं।

ये भी पढ़ें: वंदे भारत पर पथराव करना पड़ा भारी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला?
विज्ञापन


पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग
पीड़ित ने बताया कि वह गांव में टेंट हाउस और बिजली डेकोरेशन का काम करता है और उसका पारिवारिक जीवन पहले सामान्य था। उसके दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 5 वर्ष और 3 वर्ष है, जिन्हें छोड़कर उसकी पत्नी फरार हो गई है। पीड़ित पति ने बताया कि जब वह शिकायत लेकर अलीनगर थाना पहुंचा तो उसे सकतपुर थाना भेज दिया गया। फिलहाल उसने सकतपुर थाना में आवेदन दे दिया है और मामले में कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें