फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मधुबनी में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेलों का महाकुंभ, खिलाड़ियों का दिखा उत्साह

Sat, 30 Aug 2025 06:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Bihar: स्थानीय खेल भवन में योग गुरु सुनील कुमार ठाकुर के नेतृत्व में योग शिविर आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही स्थानीय खेल भवन में बालक एवं बालिका वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता मधुबनी जिला कुश्ती संघ के सचिव पप्पू यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई।
विज्ञापन
खेल का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मधुबनी खेल विभाग की ओर से तीन दिवसीय भव्य खेल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर और मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। आयोजन के तहत 29 अगस्त को वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और खो-खो, 30 अगस्त को योग, कुश्ती और कबड्डी तथा 31 अगस्त को कूडो, वुशू और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता (जयनगर)

विज्ञापन

पुरुष वर्ग में जयनगर की टीम ने बासोपट्टी को 3-1 से हराया। वहीं महिला वर्ग में माउंट कार्मल विद्यालय की टीम ने जयनगर टाउन को 3-1 से पराजित किया। विजेता टीमों को एसडीओ जयनगर एवं इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक प्रवीण कुमार सिंह, रूपा सिंह, खेल शिक्षक अभिजीत कुमार सिंह, कौशल किशोर, प्रमोद कुमार, लव कुमार एवं गुड़िया कुमारी मौजूद थे।

पढ़ें: मुजफ्फरपुर में डेंगू के बढ़े मामले, अब तक 9 की हुई पुष्टि; अलर्ट पर हुआ स्वास्थ्य विभाग

टेबल टेनिस प्रतियोगिता (स्थानीय खेल भवन)

विज्ञापन

सिंगल्स में मनदीप गुप्ता ने सौरव कुमार को हराया। डबल्स में सौरभ एवं सिद्धार्थ की जोड़ी ने आदित्य एवं भास्कर को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। शंभूआर की टीम ने झंझारपुर को हराकर जीत दर्ज की।

योग कार्यक्रम (30 अगस्त)
स्थानीय खेल भवन में योग गुरु सुनील कुमार ठाकुर के नेतृत्व में योग शिविर आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्य प्रतिभागियों में संध्या, मीनाक्षी, नाजुक, सृष्टि, राधा, जया, रोशनी, सिद्धि, वर्षा, प्रियंका और मनीषा शामिल थीं। इस अवसर पर शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय की शिक्षिका रश्मि कुमारी और खेल शिक्षक राकेश कुमार गुड्डू भी उपस्थित रहे।

कबड्डी प्रतियोगिता (खेल भवन)
पुरुष वर्ग में मधुबनी की टीम ने माउंट कार्मल स्कूल जयनगर को 20-13 से पराजित किया। महिला वर्ग में मधुबनी ने बथने पंडोल की टीम को 37-6 से हराकर खिताब जीता। पारितोषिक वितरण मधुबनी जिला कबड्डी संघ के सचिव मनीष कुमार सिंह ने किया।

कुश्ती प्रतियोगिता

विज्ञापन

स्थानीय खेल भवन में बालक एवं बालिका वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता मधुबनी जिला कुश्ती संघ के सचिव पप्पू यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई। समाचार लिखे जाने तक प्रतियोगिता जारी थी। जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि 31 अगस्त (रविवार) को शतरंज, कूडो और वुशू प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय खेल भवन में किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें